संदेश

झाकर जी उत्कृष्ट सेवा के लिए उप निदेशक कृषि द्वारा सम्मानित

चित्र
झाकर जी उत्कृष्ट सेवा के लिए  उप निदेशक कृषि द्वारा सम्मानित विभाग में झाकर जी द्वारा किये गए उत्कृष्ठ कार्यो के लिए आज उप निदेशक कृषि द्वारा प्रसस्ती पत्र प्रदान किया गया "झाकर जी का समर्पण और प्रतिबद्धता हमारे संगठन के उन्नति और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उनके नेतृत्व में हमारे कृषि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का सफल संचालन किया गया है और हम सभी उनके समर्थन में हैं।" झाकर जी, जिन्होंने अपने प्रतिबद्ध कामकाज और अद्वितीय प्रतिबंधक क्षमता के साथ उच्चतम मानकों को पूरा करने में निरंतर योगदान किया है, ने इस सम्मान को स्वीकार किया। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में और भी महत्वपूर्ण योगदान करने की प्रतिज्ञा की और संगठन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए संकल्पबद्धता दिखाई। यह सम्मान झाकर जी की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देने का एक सशक्त प्रमाण है और हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता है कि हम भी अपने काम में उच्चतम मानकों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहें। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के भूतपूर्व छात्र है और गंगा छात्रावास के...

पंत विवि की डा. रूचिरा को ’राष्ट्रीय स्वास्थ्य सम्मान’

चित्र
पंत विवि की डा. रूचिरा को ’राष्ट्रीय स्वास्थ्य सम्मान’ देश-विदेश के मौनपालकों को गोमूत्र तकनीक से लाभ पहुँचाने के लिए सम्मानित जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय की कीट वैज्ञानिक डा. रूचिरा तिवारी को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सम्मान-2017 से सम्मानित किया गया है। डा. रूचिरा को यह सम्मान 27 दिसंबर को नई दिल्ली में पोषण एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य विज्ञान संघ की राष्ट्रीय अध्यक्षा डा. निकी डबास एवं दिल्ली मेडिकल काऊंसिल सचिव डा. गिरीश त्यागी द्वारा प्राकृतिक मधुमक्खी पालन में देश-विदेश के मौनपालकों को गोमूत्र आधारित मधुमक्खीपालन तकनीक से लाभ पहुँचाने के लिए ’आउटस्टैंडिंग साइंटिस्ट अवार्ड फॉर नेचुरल बी कीपिंग’ प्रदान किया गया है। डा. रूचिरा ने पूरे विश्व में मधुमक्खीपालन के क्षेत्र में पहली बार गोमूत्र आधारित जैव तकनीक बनाई, और देश-विदेश के कई मौनपालकों के साथ जुडकर मौनपालन में क्रांति ला दी। उन्हें यह सम्मान गोमूत्र आधारित तकनीक अपनाकर लाभ कमाने वाले मौनपालकों एवं आंध्र प्रदेश के प्रगतिशील मौनपालक जगदीश रेड्डी की फीडबैक के आधार पर दिया गया, जो जैविक कृषि से लाभ उठा रहे हैं। राष्ट्रीय सम्मान समार...